Sonbhadra News: सोनभद्र के जामपानी गांव में विधि-विधान से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के लोगों ने रावण की मूर्ति स्थापित करवाई। साथ ही पूजन-अर्जन भी किया।
असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा के अवसर पर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान शनिवार को जामपानी गांव में रावण के मूर्ति की स्थापना कर विधि विधान से पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रावण को अपना पूर्वज मानने वाले लोग जमा हुए।
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव के बड़ा देवस्थल स्थित विया पहाड़ी पर विशालकाय रावण की मूर्ति की स्थापना कर विधि विधान से शनिवार को पूजा की गई। इसको लेकर रावण को अपना पूर्वज बताने वाले लोग जमा हुए। पूरे उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मूर्ति स्थापना के साथ ही विधि-विधान से पूजा पाठ किया गया। पूजा-पाठ में कई गांव के लोग जमा हुए। इस मौके पर लोगों में प्रसाद का विवरण किया गया।
इसी तरह से पूजा का कार्यक्रम रासपहरी, बभनडीहा आदि स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जवाहर मरकाम, धर्मजीत, मोतीलाल, रामकिशुन, रामनाथ, रामस्वरूप, श्रीकिशन, सुनील, रामप्यारे, देवधारी, राजकुमार, पूरन सिंह, रंजीत, सुनील मरावी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।