जीत के बाद कहा था: अब घर पक्का हो जाएगा, हैंडपंप लग जाएगा
इस स्पर्धा में जीत के बाद रामबाबू ने पूछे गए सवाल में रामबाबू ने कहा था कि अब उनका घर पक्का हो जाएगा और एक हैंडपंप लग जाएगा, ताकि पिता को दूर से पानी नहीं लाना होगा। रामबाबू की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश और जनपद गौरवान्वित हुआ। डीएम ने उन्हें सम्मानित भी किया। उनके मां के नाम जमीन का पट्टा भी किया और पीएम आवास योजना के तहत उनका चयन भी किया। फिलहाल रामबाबू का चयन एशियाई खेलों के लिए हो चुका है। वह इसमें मेडल जीतने के लिए दिन-रात ट्रेनिंग में पसीना बहा रहे हैं। रामबाबू ने कहा कि खेल की बदौलत ही उन्हें यह सब हासिल हुआ है। अब उनकी कोशिश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल जीतना है।