फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: ओबरा सी परियोजना के श्रमिकों का प्रदर्शन, तीन महीने से नहीं हुआ वेतन भुगतान, बकाए पैसे की मांग

Mon, 21 Oct 2024 06:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के ओबरा सी परियोजना के श्रमिकों ने प्रदर्शन कर वेतन भुगतान की मांग की। बताया जा रहा है कि यहां वेतन तीन माह से नहीं मिला है और बकाया मजदूरी को लेकर कोई सुनवाई भी नहीं हुई है लिहाजा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी।
 
विज्ञापन
ओबरा सी परियोजना के श्रमिकों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र ग्राम सेवा समिति ओबरा के बैनर तले ओबरा सी परियोजना में काम कर रहे श्रमिकों के समूह ने बकाया भुगतान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने बताया कि दूसान पावर इंडिया लिमिटेड में कार्यरत सहसंविदाकार मेसर्स टीएमसी के वर्करों के वेतन गड़बड़ी व बकाया भुगतान के संबंध में नौ अक्तूबर को एसडीएम ओबरा को प्रार्थना पत्र दिया गया था।

जिसमें उनकी अध्यक्षता में श्रम विभाग व टीएमसी कंपनी के अधिकारियों व मजदूरों के तरफ से ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष के मध्य वार्ता हुई थी। 15 अक्तूबर को दूसरी वार्ता में श्रम विभाग के अधिकारी की तरफ से कहा गया कि दूसान पावर सिस्टम इंडिया लिमिटेड के अधिकारी के समक्ष ही वार्ता किया जाएगा।
विज्ञापन


मगर कंपनी के अधिकारियों ने उक्त संबंध में किसी प्रकार की वार्ता करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि कार्यरत मजदूरों के वेतन में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिसके वजह से कंपनी के अधिकारी वार्ता को तैयार नहीं है।

इस पर तहसील प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंंने श्रमिकों का शोषण रोके जाने की मांग की। जिला प्रशासन से श्रमिकों ने न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें