फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मजदूरों को मिले 200 दिन का रोजगार और 600 रुपये मजदूरी

विज्ञापन
म्योरपुर में मनरेगा बहाली की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते एआईपीएफ के लोग
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में सोमवार को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) के कार्यकर्ताओं ने रोजगार संकट, बढ़ती महंगाई और मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को प्रभावी ढंग से बहाल करने, बकाया मजदूरी के तत्काल भुगतान, 200 दिन का रोजगार तथा 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी तय करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरने में जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और महंगाई के कारण शहरों से बड़ी संख्या में मजदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लौटे हैं, इससे गांवों में रोजगार का संकट गहरा गया है। ऐसे में सरकार को मनरेगा को मजबूत करना चाहिए। आरोप लगाया कि नोएडा श्रमिक आंदोलन के बाद सरकार ने मजदूरी दर बढ़ाने का नोटिफिकेशन तो जारी किया, लेकिन मनरेगा और कृषि मजदूरों की मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जो अन्यायपूर्ण है। इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान एआईपीएफ के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार, मजदूर किसान मंच के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, जिला प्रवक्ता मंगरू प्रसाद श्याम, युवा मंच जिला संयोजक सविता गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें