फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई के साथ वेतनमान भी बढ़ाने की मांग की

विज्ञापन
तापीय परियोजना गेट के सामने प्रदर्शन करते श्रमिक। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा स्थानीय तापीय परियोजना के गेट नंबर दो पर बुधवार की सुबह अपनी मांगों के समर्थन में जिला संविदा श्रमिक यूनियन के बैनर तले श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने परियोजना से श्रमिकों की गैरकानूनी छंटनी को लोकतंत्र की हत्या बताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ही संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने बताया कि सरकार मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 20 से 25 प्रतिशत तक महंगाई बढ़ाकर अब परियोजना में कार्यरत श्रमिकों की छंटनी की जा रही है। परियोजना में कार्यरत मजदूरों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी व्यवस्था न होने पर भी सभी दिन रात मेहनत कर अपनी रोजी-रोजगार चला रहे हैं। ऐसे में मजदूरों को कार्य से हटाने के बाद सभी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो जाएंगे। तापीय परियोजना में कार्यरत श्रमिकों की छंटनी कर श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शासन, प्रशासन से लेकर प्रबंधन तक इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई हल न निकलने पर मजबूरन सभी को प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन कर उन्होंने गैरकानूनी तौर पर हो रही मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाने और श्रम कानूनों के पालन करने की बात कही है। इस दौरान गुड्डू उपाध्याय, गणेश सिंह, मुश्ताक अहमद, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश सिंह, अंबे लाल महतो, अजय सिंह, मुकेश यादव, दुनिया राम, पृथ्वी यादव, मनी कुमार, अमित कुमार झा, मखंचू, मनभरन पटेल, राजकुमार यादव, बब्बन राम, फूल सिंह खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें