फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत, टिपर चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला चौकी अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में बुधवार को हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई ने टिपर की चपेट में आने से मौत का हवाला देते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी बबुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भाई अटल बिहारी (22) बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे मजदूरी करने खनन क्षेत्र में जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास बने ओवरब्रिज के नीचे खदान को जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रही टिपर ने भाई अटल बिहारी को चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसे गंभीर चोट आई। आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बबुंदर ने घटना के लिए टिपर चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर टिपर चालक और मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें