फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: होली पर विवाद के बाद घर के बरामदे में मृत मिला श्रमिक, घरवालों ने गला दबाकर हत्या की जताई आशंका

Tue, 26 Mar 2024 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में एक श्रमिक अपने घर के बरामदे में सो रहा था, जबकि पत्नी और बच्चे कमरे में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह घरवालों की नींद खुली तो देखा बरामदे में सो रहा श्रमिक मृत पड़ा था। उसके गले पर गहरा निशान था। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
Sonbhadra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के नगर पंचायत पिपरी के वार्ड एक में मंगलवार को बरामदे में सो रहे मजदूर का शव मिला। उसके गले पर घाव के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात में सोते समय उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
झारखंड के गढ़वा के रामबगीचा बिशनपुरा निवासी वीरेंद्र गिरी (40) ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में श्रमिक का कार्य करता था। वह यहां अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पिपरी के वार्ड नंबर एक तुर्रा में रहता था। सोमवार की रात वह अपने घर के बरामदे में सो रहा था। पत्नी और बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। 

विज्ञापन


सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो वीरेंद्र मृत हाल में पड़ा था। उसके गले पर गहरे निशान मिले हैं। सूचना पाकर सीओ अमित कुमार व पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक सोमवार को वीरेंद्र का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में मजदूर की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें