सोनभद्र। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज परिसर में हुई। एसोसिएशन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा झा ने बैठक में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार को संकल्प पत्र याद दिलाने के लिए राखी भेजी।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने कहा की सरकार को महिला शिक्षामित्रों की राखी की लाज रखते हुए संकल्प पत्र में किये वादे को पूरा करने की अपील की। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने कहा कि हम शिक्षक,शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया सब बेसिक शिक्षा परिवार के सदस्य हैं। हम किसी को बांटना नहीं चाहते और हम सभी दु:ख और सुख के साथी हैं। किसी के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। यूटेक के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद सहित उपस्थित सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपना-अपना वक्तव्य दिया। इस मौके पर कौशरजहां सिद्दीकी, वर्षा वर्मा, बसंतलाल, राकेश कुमार सिंह, बीना मिश्रा, नीलम सिंह, सुशीला सिंह, संजय शुक्ला, पिन्टू तिवारी, मालती देवी, महिमा द्विवेदी, नयन विभा, शबाना, रुबीना, अशोक सिंह, उर्मिला पाल, मवर्षा सिंह, स्वर्ण लता, धुबाला शिवलता, रेखा, कलावती, कमला प्रसाद, रामविलास, उमाशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।