फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर महिला अचेत, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह चोपन-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक महिला गिर गई। उसे गंभीर चोट आई। बेहोशी की हालत में जीआरपी ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस चोपन से रांची की तरफ जा रही थी। विंढमगंज में उसका ठहराव नहीं है। ट्रेन को स्टेशन पर रूकता न देख 50 वर्षीय महिला यात्री ने प्लेटफार्म के पास छलांग लगा दी। इससे उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। उसके पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है। अफसर उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें