फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेर से साड़ी का फंदा बनाकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नधिरा गांव में विवाहिता ने शुक्रवार की सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

नधिरा गांव निवासी शिवप्रसाद प्रजापति की पत्नी सुमित्रा (20) का शव घर के अंदर बड़ेर से लटकता मिला। मृतका के पति शिवप्रसाद ने बताया कि सुबह नौ बजे वह घर से कुछ दूरी पर किसी काम से गए थे। जब वह आधे घंटे बाद वापस घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज देने लगा तो नहीं खुला। काफी समय तक जब दरवाजा नहीं खुला तो छत पर चढ़कर शीट तोड़कर देखा तो साड़ी के फंदे से बड़ेर से पत्नी लटक रही रही थी। मृतिका का मायका म्योरपुर के रासपहरी में है। एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। पति की सूचना पर बभनी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। सुमित्रा ने फांसी किन कारणों से लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका था। पुलिस घटना का का छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें