फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के भरुहा माइनर के समीप शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के बार पटेरी निवासी मुनक्का देवी (45) पत्नी स्व.दशरथ अपने पुत्र काजू (22) के साथ राबर्ट्सगंज से घर लौट रही थी। भरहा गांव के समीप बाइक सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला मुनक्का देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र काजू को गंभीर चोट आई है। करमा पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें