फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जयपुर से मजदूर का शव पहुंचने पर ग्राणीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। रोजगार की तलाश में राजस्थान गए मजदूर की वहां जयपुर में मौत हो गई। पाइप लाइन का काम करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मृत मजदूर का शव एंबुलेंस से शुक्रवार को रन्नू गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने एंबुलेंस रोककर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में ठेकेदार की ओर से आर्थिक मदद का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

रन्नू गांव निवासी विनोद कुमार (36) मजदूरी के लिए गत अप्रैल में राजस्थान गया था। वहां जयपुर में वह पाइपलाइन का काम कर रहा था। कार्यस्थल पर 19 सितंबर को पाइप लदे ट्रक की चपेट में आने से विनोद कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना ठेकेदार व अन्य मजदूरों को मिली तो जयपुर में ही संबंधित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से युवक का शव घर भेज दिया। मृतक युवक के एक आठ साल का बेटा रिंकू है। जिसका रो-रो कर बुरा हाल है। इकलौता बेटा को रोते बिलखते देखकर ग्रामीणों ने मनाने का काफी प्रयास कर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें