मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सूचना पाकर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। महिला के पति व ससुर दीनदयाल ने पुलिस पर बिना सूचना दिए शव को हटाने पर नाराजगी जताते हुए रेलवे ट्रैक पर ही बैठ गए। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।