फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाना बनाते समय चूल्हे में गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव में शुक्रवार को खाना बनाते समय चूल्हे में गिरने से सविता (45) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाड़ी गांव के कोलान बस्ती निवासी कृष्णा प्रसाद की पत्नी सविता सुबह लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। परिवार के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी बीच सविता बेहोश होकर चूल्हे में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे चोपन सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिर्गी का दौरा आने से महिला चूल्हे में गिरने की बात परिजनों ने बताई गई है। उधर, लेखपाल अमित सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें