फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विजयगढ़ किला पर चढ़ते समय पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाना अंतर्गत विजयगढ़ किले पर जाते समय पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत हो गई। वह किले पर स्थित मजार पर पूजा करने जा रही थी। पैर फिसलने से नीचे गिर गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के सिंधोरा निवासी शैमुन्निशा (50) पत्नी शम्सुद्दीन बृहस्पतिवार को वाराणसी के ही पांडेयपुर निवासी राजकुमारी के साथ विजयगढ़ आई थीं। किले पर स्थित सैयद मिरान शाह बाबा की मजार पर पूजा के लिए दोनों मुख्य द्वार के पहाड़ी रास्ते से जा रही थीं। रास्ते पर पैर फिसलने से शैमुन्निशा सिकिया घाटी की ओर गिर पड़ी।
साथ में चल रही राजकुमारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग उस ओर दौड़े। सूचना थाने पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पहाड़ी से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें