फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: पुआल में आग लगाने पर महिला को अर्द्धनग्न कर पीटा और गांव में घुमाया, एक गिरफ्तार, तीन की तलाश

Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

एसपी ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है। पूरा घटनाक्रम बेहद निंदनीय है। अभी तक चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को पुआल में आग लगाने पर कुछ लोगों ने अर्द्धनग्न कर पीटा और गांव में घुमाया। इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी ने थाना प्रभारी को फौरन कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बाकी तीन को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने गांव के एक व्यक्ति के पुआल में आग लगा दी थी। इससे पूरा पुआल जल गया था। इसकी जानकारी होने पर पुआल का मालिक अपने साथियों संग महिला को ढूंढने लगा। महिला गांव के बाहर नदी किनारे मिली। वह लोग महिला को अर्द्धनग्न हाल में पीटते हुए गांव ले गए और गांव में भी पीटते हुए घुमाया।

इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। परिजनों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। वहीं ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना देने के बजाए मामले को दबाने की कोशिश की। शाम को इस घटना की जानकारी एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को हुई तो उन्होंने रायपुर थाना प्रभारी को फौरन कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है। पूरा घटनाक्रम बेहद निंदनीय है। अभी तक चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें