सोनभद्र। डीएम अभिषेक सिंह ने जिले के एंबुलेंस चालकों की हड़ताल और अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक ली। बिना किसी सूचना से तीन दिन से बाहर रहने वाले डॉ. एसकेे वर्मा का वेतन रोकने और एंबुलेंस चालकों को भड़काने वाले आरोपी पर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
डीएम ने एक अगस्त से हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए। प्लांट शुरू न होने पर कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी को कार्रवाई के लिए चेताया। अन्य संबंधित अधिकारियों को दायित्व बोध कराते उनकी हुए जिम्मेदारी तय की। डीएम ने बैठक के दौरान पाया कि 28 जुलाई को जिले के एंबुलेंस चालकों की हड़ताल की वजह से डाटा आपरेटर आशीष ने डाटा अपडेट नहीं किया। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए दो घंटे के अंडर डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर डाटा आपरेटर ने जानबूझकर हड़ताल संबंधित अपटेड नहीं किया है तो डाटा आपरेटर आशीष के विरुद्ध सीएमओ कार्रवाई करते हुए अवगत कराएंगे। उन्होंने समीक्षा में पाया कि डॉ. एसकेे वर्मा बिना किसी अनुमति के तीन दिन से जिले से बाहर हैं। इस पर डॉ. वर्मा का तीन दिन का वेतन डीएम ने रोकते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को वेतन आहरित न करने का निर्देश दिया। कहा कि जो एंबुलेंस चालक बाहर के रखे गए हैं, उनके पारिश्रमिक का भुगतान तुरंत किया जाए। एंबुलेंस संचालन रोकने व अन्य एंबुलेंस चालकों को भड़काने वाले एंबुलेंस चालक अरविंद यादव व पीएन सिंह के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश सीएमओ को दिया। डीएम ने शाहगंज, डिबुलगंज और म्योरपुर में एक अगस्त से ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने के निर्देश दिए। कहा कि अगर पर्याप्त समय देने के बावजूद एक अगस्त से ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं किया गया तो कोविड अस्पताल केक प्रभारी डॉ. अमृत राय के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, एआरटीओ एसपी राय, डॉ. अमृत सिंह आदि उपस्थित रहे।