फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मास में तुलसी पूजा कर सर्व मंगल की कामना

विज्ञापन
राधा-कृष्ण मंदिर में तुलसी पूजा करतीं श्रद्घालु। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
देव मास कार्तिक में इस समय ऊर्जांचल में तुलसी व नारायण पूूजा की धूम मची है। कार्तिक मास की विशेष पुण्य फलदाई चतुर्दशी तिथि पर विधि-विधान पूर्वक तुलसी, श्री नारायण व भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर श्रद्धालुओं ने सर्वमंगल की कामना की।
विज्ञापन

सुबह अनपरा बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में महिलाओं व बालिकाओं द्वारा तुलसी पूजन व आरती के संगीतमय गायन से वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम को भी सामूहिक रूप से पूजन हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सनातन धर्म में कार्तिक मास में तुलसी व नारायण के मुरलीधर रूप के पूजन का विशेष विधान है। इससे न सिर्फ परिवार में सुख-शांति की प्राप्ति होती है बल्कि संपूर्ण वातावरण भी शुद्ध व पवित्र होता है। कार्तिक पूर्णिमा को पूजा की पूर्णाहुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें