फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी हैं खिड़कियां, महीनों से ठप है पेयजलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन के निर्देश पर सभी प्रकार के विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भी खुल गया है लेकिन यहां जरूरी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। विद्यालय के आवासीय परिसर और कक्षाओं की खिड़कियां टूटी पड़ी हैं और महीनों से ओवरहेड टैंक से पेयजलापूर्ति बाधित है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर लगाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय उरमौरा में 490 छत्राओं की पढ़ाई एवं ठहरने की व्यवस्था है। यहां कुल 465 छात्राओं का नामांकन हुआ है। विद्यालय खुलने के बाद से करीब 20 छात्राएं आ चुकी हैं, लेकिन यहां की व्यवस्था से छात्राओं को परेशानी हो रही है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को पड़ताल की। पड़ताल के दौरान गेट पर ही खराब हैंडपंप दिखाई दिया। विद्यालय भवन की खिड़कियां टूटी हुई हैं। 20 प्रतिशत खिड़कियां ही सही है।
नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि परिसर में बने ओवरहेड टैंक से करीब 10 महीने से पानी की सप्लाई बाधित है। ओवरहेड टैंक का पाइप क्षतिग्रस्त हो चुका है। सीढ़ी की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इन दिनों विद्यालय में टैंकर से पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में छात्राओं को काफी दिक्कत हो रही है। टैंकर से पानी ले आकर छात्राएं दिनचर्या का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव की व्यवस्था नहीं
सोनभद्र। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बाद खुल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में कोविड-19 से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। घर से आ रही छात्राओं का न तो थर्मल स्कैनिंग करने की व्यवस्था है और न ही सैनिटाइजर की। रविवार को दोपहर में तीन छात्राएं अपने अभिभावक के साथ विद्यालय पहुंची लेकिन उनकी न तो थर्मल स्कैनिंग हुई और न ही उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया।
इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि विद्यालय में पानी की समस्या के संबंध में जानकारी नहीं है। सप्ताह भर के अंदर विद्यालय का निरीक्षण करेंगे, जो भी समस्या होगी उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें