फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोन क्षेत्र में बनेगा महिला महाविद्यालय, शिवप्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय ब्लॉक के चांची कला गांव में स्थित शक्तिधाम पीठ का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने पूजन-अर्चन कर शक्तिधाम पीठ परिसर में नवनिर्मित कल्याण मंडप का लोकार्पण किया। उन्होंने कोन क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय बनवाने की बात कहीं।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से आवास समेत विभिन्न योजनाओं के लिए चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। इस कोविड माहामारी में भी आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त मे गैस सिलिंडर दिया गया। किसानों के चल रहे आंदोलन को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ये कुछ परजीवी के बहकावे मे आकर आंदोलन कर रहे है, जबकि किसान बिल किसानों के हित में बनाया गया है।
सरकार इन्हें समझाना चाहती है लेकिन कुछ परजीवी के कारण सुलझ नहीं पा रहा है। संचार के लिए टॉवर लगवाने समेत कोन क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय का निर्माण कार्य एक वर्ष मे पूरा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार में क्षेत्र का विकास हुआ है। सड़क, आवास, बिजली हर घर को मिल रही है।
विज्ञापन

कनहर कोटा पुल हो या सोननदी पर निर्माणाधीन पुल भाजपा सरकार की देन है। वार्षिकोत्सव में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। एक हजार परिवारों मे मच्छरदानी का भी वितरण हुआ। संचालन सुशील चतुर्वेदी ने किया। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, शिव कुमार गुप्ता, इं. रमेश पटेल, कुसुम शर्मा, रामसुंदर निषाद, विपिन बिहारी, अशोक मिश्रा, अनूप तिवारी, संतोष शुक्ला, सुनील जायसवाल, रामनरेश पासवान, शशांक मिश्रा, अजीत राहत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें