फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट का नहीं होने देंगे दुरुपयोग: रामनरेश

विज्ञापन
ओबरा के वीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता करते एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान के प्रथम आगमन पर रविवार को ओबरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। परियोजना के अतिथि गृह में हुई प्रेस वार्ता के दौरान रामनरेश पासवान ने प्रदेश में एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने की प्राथमिकता बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित के साथ अन्याय हुआ है तो दोषी को बख्शा भी नहीं जाएगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस मामले की जांचकर दोषी के खिलाफ 30 दिन में सुनवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का ज्यादा मामला इस जनपद में नहीं है। पेशेवर लोग ही इस एक्ट का दुरुपयोग करते हैं। इसे रोकने के लिए कड़ाई से पालन किया जाएगा। निर्दोष को फंसाने से समाज में द्वेष फैलता है, इसे रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में भाजपा की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में संगठन हित में कार्य करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में ओबरा विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, धुरंधर शर्मा, जिला मंत्री कन्हैयालाल जायसवाल, बृजेश पांडेय, धर्मराज सिंह, सुखनंदन चौरसिया, सुशील कुशवाहा, शिवनाथ, वीरेंद्र मित्तल, राजेश्वर प्रसाद, अरविंद सोनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें