फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी पर कार्रवाई हो नहीं तो जाएंगे योगी दरबार: उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व जिला प्रभारी डॉ.उपेंद्र देव पांडेय ने चोपन थाना प्रभारी पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। कहा कि कमिश्नर और डीआईजी से शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उन्हें मामले से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के सिविस लाइंस रोड स्थित होटल में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा. उपेंद्र देव ने कहा कि स्थानीय पुलिस और खनिज विभाग की मिलीभगत से ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन हो रहा है। इससे राजस्व की क्षति हो रही है और सड़क खराब हो रही है। इसका विरोध करने पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय जब इस संबंध में चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी को अवगत कराने गए तो अपशब्दों के साथ उनसे बदसलूकी की गई और उन्हें पीटा गया। इसकी शिकायत राकेश उपाध्याय ने डीएम, एसपी से की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। दो दिन पूर्व कमिश्नर व डीआईजी को अवगत कराया गया है लेकिन अभी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि चोपन थाना प्रभारी ने आचार्य अजय पाठक से भी बदसलूकी कर चुके है। इसका आडियो वायरल हो रहा है। जिला प्रभारी ने कहा कि यदि चोपन थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराएंगे। जरूरत पड़ी तो लखनऊ में धरना भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें