फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग काम कर रही पत्नी थ्रेसिंग मशीन की चपेट में अार्इ, बचाने में पति की भी अंगुली कटी

Tue, 22 Feb 2022 10:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

चिकित्सकों ने बताया की दोनों को गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
राइस थ्रेसिंग मशीन (प्रतीकात्मक फाेटाे) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में पति के साथ थ्रेसिंग कर रही एक पत्नी थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि उसके साथ काम कर रहे पति ने सही समय पर पत्नी की बचा लिया । इस दाैरान उसकी अंगुली भी कट गई। घटना मंगलवार की है। 

विज्ञापन


इन दिनाें गांवाें में खेती का काम तेजी से चल रहा है। अरविंद (40) अाैर सुमित्रा (35) भी धान कुटार्इ में लगे थे। अरविंद ने बताया कि घर पर धान की कुटाई करने आई मशीन अार्इ थी। पत्नी सुमित्रा ऊपरी सतह से धान डाल रही थी।

थ्रेसिंग के दौरान अचानक उसकी साड़ी का एक िहस्सा मशीन में फंस गया अाैर सुमित्रा मशीन की ओर खिंच गई। उसके गर्दन के साथ शरीर मे कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं। उसे पत्नी काे बचाने के लए उसे अपनी अाेर खींचा अाैर मशीन से कपड़ा छुड़ाने के दाैरान उसकी अं गुली मशीन से कट गई।
विज्ञापन


परिजन आनन फानन में दाेनाें काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले अाए। चिकित्सकों ने बताया की दोनों को गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें