शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच 45 वर्षीय शंकर ने अपनी पत्नी उर्मिला (35) की लात-घूंसों से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दरवाजा बंद कर रात में ही फरार हो गया। सुबह जब वह घर लौटा, तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शंकर और उर्मिला के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि गुस्से में शंकर ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और कमरे में बंद कर चला गया। उर्मिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी, जबकि आरोपी पति दूसरे कमरे में सोया करता था।