फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर पति बोला- लाश घर में पड़ी है; छह साल पहले भी की थी कोशिश

Mon, 01 Dec 2025 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पति ने पीट-पीट कर अपने पत्नी की जान ले ली। मृतका के पिता ने बताया कि छह साल पहले भी आरोपी ने उसे मारने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच 45 वर्षीय शंकर ने अपनी पत्नी उर्मिला (35) की लात-घूंसों से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दरवाजा बंद कर रात में ही फरार हो गया। सुबह जब वह घर लौटा, तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शंकर और उर्मिला के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि गुस्से में शंकर ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और कमरे में बंद कर चला गया। उर्मिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी, जबकि आरोपी पति दूसरे कमरे में सोया करता था। 

विज्ञापन

थाने के बाहर माैजूद लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता राय सिंह निवासी नधिरा ने बताया कि दामाद का व्यवहार पहले से ही हिंसक था। वर्ष 2019 में भी उसने उर्मिला को कुएं में फेंककर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी। 

सोमवार सुबह जब उर्मिला ने दम तोड़ दिया तो शंकर स्वयं थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की सूचना दी। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें