सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव में बृहस्पतिवार को छापेमारी कर पुलिस ने पति को विजयगढ़ दुर्ग से धक्का देकर घायल करने वाली विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया।
पुलिस केमुताबिक 18 मार्च को राबट्र्सगंज के अशोक नगर निवासी श्यामसुंदर गुप्ता अपनी पत्नी आशा और बारह वर्षीय पुत्री पूजा के साथ स्कूटी से विजयगढ़ दुर्ग पर घूमने गया था। आशा गुप्ता ने बताया उसके पति अचानक गायब हो गए और काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले। दूसरे दिन भी वह किले के आसपास पति की वह तलाश कर रही थी। उसी दौरान उसने किले केसमीप ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को आशा ने बताया कि उसके पति कहीं खो गए है। काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिल रहे है। उसी दिन किले के दक्षिण--पश्चिम की तरफ पुलिस ने पत्थर पर श्यामसुंदर को घायलवस्था पाया और उसे अस्पताल भेेजा। तबीयत ठीक होने के बाद श्यामसुंदर ने बताया मेेेरी दूसरी पत्नी आशा धन की लालच में उसकी हत्या करना चाहती थी। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया क मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी आशा गुप्ता की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला पटना में अपने बहन के घर से कही जाने की फिराक में है।