फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामर्शियल माइनिंग को लेकर कोयला कामगारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एनसीएल सिंगरौली में प्रदर्शन करते कोयला कामगार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। केंद्र सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र में कामर्शियल माइनिंग व कोल ब्लाकों को निजी क्षेत्रों को आंवटित किए जाने के प्रस्ताव पर कोयला मजदूरों का विरोध तेज होते जा रहा है। बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से श्रम संगठनों ने एनसीएल मुख्यालय सहित कोयला प्रोजेक्टों के कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया और दो जुलाई से प्रस्तावित तीन दिनी हड़ताल के लिए मजदूरों को एकजुट करने का प्रयास किया।बृहस्पतिवार सुबह कोयला मजदूरों द्वारा एनसीएलझिंगुरदा कोयला क्षेत्र के साइट वर्कशाप, बेश वर्कशॉप व टाइम ऑफिस पर जनजागरण व नारेबाजी की गई। इसी प्रकार ब्लाक बी परियोजना में सभी संगठनों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों गेट मिटिंग व जनजागरण करते हुए रणनीति तैयार किया। बताते चलें कि मजदूर संगठनों ने केंद्र सरकार के रुख के खिलाफ दो जुलाई से तीन दिन का काम बंद हड़ताल का ऐलान किया है। इसी हड़ताल के जरिए मजदूर संगठनों ने संयुक्त रूप से सरकार को अपनी ताकत दिखाने के लिए श्रमिकों को एकजुट करने में जुटे हैं। यही कारण है कि सिंगरौली कोयला क्षेत्र में प्रस्तावित दो से चार जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने के लिए समस्त यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दिया है। कामगारों से गहन जन संपर्क व जनजागरण इसी मुहिम का हिस्सा है। श्रमिकों के संयुक्त मोर्चा के द्वारा एनसीएल के नगर प्रशासन, केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली व मुख्यालय गेट पर जनजागरण करते हुए नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय कर्मशाला जयंत में भी तीन दिनों की हड़ताल के लिए संयुक्त मोर्चा के बैनर तले संयुक्त मोर्चा के सभी सदस्यों द्वारा नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया। इसी तरह एनसीएल के निगाही सहित अन्य कोयला परियोजनाओं के कार्यालयों प्रदर्शन व जन जागरण के साथ कोयला श्रमिकों को एकजुट करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

कोयला मजदूरों ने सीएमडी आफिस घेरा
शक्तिनगर। बृहस्पतिवार शाम छह बजे के बाद कोयला श्रमिकों व ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने एनसीएल सीएमडी आफिस का घेराव कर धरने पर बैठ गए। इसके चलते कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। कर्मियों का गुस्सा कोल प्रबंधन द्वारा तीन कर्मचारियों को पत्र जारी करने के वजह से भड़का।
बताते चलें कि कोयला श्रमिक केंद्र सरकार के कामर्शियल माइनिंग व निजी क्षेत्र को कोल ब्लॉक आवंटन के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने दो जुलाई से तीन दिनी हड़ताल का ऐलान किया है। बृहस्पतिवार को इसी हड़ताल के समर्थन में एनसीएल मुख्यालय सहित कोयला परियोजनाओं के कार्यालयों पर कोल कामगारों ने जनजागरण व प्रदर्शन किया। शाम को प्रबंधन ने प्रदर्शन में शामिल तीन कर्मचारियों को पत्र जारी कर जवाब तलब कर लिया। यह बात कर्मियों व नेताओं तक पहुंची तो काफी संख्या में श्रमिक संगठनों के नेता एनसीएल मुख्यालय पहुंच गए और कार्मिक विभाग के महाप्रबंधक पर मनमानी व हड़ताल को कुचलने का आरोप लगाते हुए घेराव कर दिया। सूचना पर श्रम संगठनों के कई पदाधिकारी मुख्यालय पहुंच गए और एनसीएल सीएमडी आफिस का घेराव शुरू कर दिया। इस घेराव कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा के कई पदाधिकारी व काफी तादाद में कोयला श्रमिक जमा रहे। नेताओं ने दावा किया कि प्रबंधन उनकी मांगों पर शीघ्र उचित कदम नहीं उठाया तो संगठन आक्रामक तेवर अपनाने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें