फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बुकिंग के आठ दिन बाद भी सिलिंडर घर नहीं आया तो एजेंसी पहुंचे लोग

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज राजा साहब के बगीचे में गैस सिलेंडर के लिए लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुकिंग के बाद से होम डिलीवरी का इंतजार कर रहे उपभोक्ता 7-8 दिन बाद भी सिलिंडर न मिलने पर अब सीधे एजेंसी पहुंचने लगे हैं। इससे वितरण स्थलों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। पुलिस की सुरक्षा में सिलिंडर बांटने की नौबत आई है। शुक्रवार को चंडी तिराहा के समीप बगीचे में सिलिंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। तीखी धूप में खड़े उपभोक्ता बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

होली के दौरान अतिरिक्त सिलिंडर भराकर बैठे उपभोक्ता यह सोचकर इत्मीनान से बैठे थे कि उनका नंबर आने तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। एक महीने बीतने को है, मगर हालात जस के तस बने हुए हैं। 25 दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद लोग बुकिंग तो करा ले रहे हैं, लेकिन सिलिंडर मिलने में 7-8 दिन का और इंतजार करना पड़ रहा है। परेशान उपभोक्ता अब सिलिंडर लेकर सीधे एजेंसी और गोदाम तक पहुंच रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर की तीनों एजेंसी पर कमोवेश एक जैसे हाल हैं। बृहस्पतिवार को चंडी तिराहा स्थित राजा साहब के बगीचे में सिलिंडर वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी। शुक्रवार को भी भीड़ कम नहीं हुई। लंबी कतारों में एक घंटे से अधिक खड़े रहने के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल पाया। यहां करीब 300 सिलिंडर की खेप मौजूद थी। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि वितरण की व्यवस्था नियमों के अनुरूप सामान्य ढंग से की जा रही है। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें