फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा यौन शोषण

विज्ञापन
चोपन थाने में पकड़ा गया पाक्सो एक्ट का आरोपी संजीत।
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग से मिर्जापुर जिले के युवक ने फेसबुक के जरिये दोस्ती की। शादी का झांसा देते हुए लगभग तीन साल तक यौन शोषण किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने करगरा मोड़ मारकुंडी से आरोपी संजीव कुमार केशरी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक तीन दिन पूर्व पीड़िता की तरफ से इस मामले की जानकारी दी गई थी। चोपन क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी की फेसबुक के जरिये राजगढ़ (मिर्जापुर) थाना क्षेत्र के रैकरी निवासी संजीव कुमार केशरी से बातचीत होती थी। कुछ दिन तक प्रेम संबंध बनाए रखने के बाद उसे मिलने के बहाने रॉबर्ट्सगंज बुलाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लगभग तीन साल तक यौन शोषण का क्रम बना रहा। पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें