वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मारकुंडी से जिला कारागार जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है। जलभराव से राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोग पानी में होकर आवागमन को बाध्य हैं। लगातार पानी बढ़ते जाने से हादसे का भी अंदेशा बना हुआ है।
इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों महिला-पुरुष, बच्चे पैदल व ठेला रिक्शा से आवागमन करते हैं। पानी भरने से अब उनके सामने दिक्कतें बढ़ गई है। जान जोखिम में रखकर वह आवागमन को विवश हैं। समस्या से रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इस बाबत मास्टर बी सिंह, एसके गुप्ता, शिवमूरत यादव, नवमी यादव, शिवा यादव, राजेश मिश्रा, पवन आदि ने डीएम से बारिश के पानी की निकासी शीघ्र कराने की मांग की है।