बीजपुर के डोडहर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को बीजपुर थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की। आपूर्ति शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। पुलिस ने प्रबंधन से वार्ता करने के बाद जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौटे।
ग्रामीणों का कहना है कि 29 अगस्त को पैनल में आग लगने के कारण डोडहर ग्राम पंचायत की आपूर्ति ठप है। अनुरक्षण विभाग के प्रबंधन की ढुलमुल रवैये से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है। पेयजल की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। इससे क्षुब्ध होकर महिला व पुरुष डोडहर गेट पर आक्रोश व्यक्त करने के पश्चात थाने पर जाकर घंटों तक बैठे रहे।
पुलिस के समझाने पर माने ग्रामीण
क्राइम प्रभारी अजय विक्रम यादव के समझाने पर महिलाएं ज्ञापन देकर घर लौट गईं। ग्रामीण एनटीपीसी प्रबंधन से जल्द बिजली बहाल न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
Villagers gheraoed police station over power cuts raised slogans assurance of restoring power supply
प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में कुसुम, बासमती, गुलाब कुंवर, पार्वती, देवमती, निर्मला, किरण शर्मा, पूजा सिंह, शिवराम सिंह, भागीरथी, रामदयाल, रामबरन वैश्य, शिव शंकर, राजेश कुमार, ममता, कमला, उषा, अनिता, बबिता, सरिता आदि रहे।
इस संबंध में उपमहाप्रबंधक अनुरक्षण विभाग के मनोज कुमार ने बताया कि ओवरलोड के कारण पैनल जल गया था। कुछ जगहों पर सफ्लाई चालू है। आगे और कोशिश की जा रही है। अवैध कनेक्शन ज्यादा होने के कारण ओवरलोड की वजह से सभी इलाके में बिजली बहाल नही हो पाया है। कोशिश की जा रही है।