फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र के रजमिलान गांव में खाद्यान्य की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बीजपुर। विकास खंड म्योरपुर के रजमिलान गांव में राशन वितरण व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और एसडीएम को पत्र लिखकर राशन दिलाए जाने के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अनियमितता उजागर होने के बाद कोटा दुकान दूसरे जगह से संबंद्ध कर दी गई। यह आदेश एक महीना पहले हुआ लेकिन कोटेदार गोदाम में पड़ा गल्ला और ई पास मशीन संबंद्ध कोटेदार को नहीं सौंपा। अब गांव में वितरण प्रणाली ध्वस्त हो गई। इसके बाद ग्रामीण राशन के लिए मोहताज हो गए। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र एसडीएम दुद्धी को देकर तत्काल निलंबित दुकान को बर्खास्त करने और वितरण प्रणाली के लिए नई दुकान के प्रस्ताव की मांग की है। ग्रामीण महरजिया, इनामती, शिवमंगली, फुलेसरी, बीरमति, प्रभावती, सोनकुअर, भागीरथी, धनकुंअर, गंगावती, बेलावती, बबुआराम आदि का आरोप है कि ग्रामीणों की शिकायत पर 19 अगस्त को पूर्ति निरीक्षक रामलाल द्वारा शिकायत की जांच के बाद राधेश्याम कोटेदार की दुकान निलंबित की गई। इसके बाद दुकान महुली गांव के कोटेदार के यहां संबंद्ध कर दी। इस बाबत उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने बताया कि यह मामला पहले भी आया था। दुकान निलंबित है। जल्द दुकान की प्रक्रिया पूरी कर नई दुकान गांव में आवंटित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें