फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 09 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीना क्षेत्र के जमशीला ग्राम पंचायत में शुक्रवार की शाम शौचालय को लेकर हुई बैठक में ग्रामीणों ने पूर्व में बने शौचालयों का अब तक भुगतान न करने तथा भुगतान के नाम पर उगाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। इसको लेकर जिम्मेदारों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। माहौल गरम होता देख एडीओ पंचायत, प्रधान और सेक्रेट्री वहां से चले गए।
विज्ञापन

शाम साढ़े चार बजे के करीब जैसे ही बैठक शुरू हुई गांव के कई महिला-पुरुष उग्र हो उठे और एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे, सेक्रेट्री अवधेश कुमार और प्रधान शांति देवी को घेर कर आरोपों की बौछार लगा दी। उनका कहना था कि जिनका शौचालय बन चुका है, उन्हें अब तक बारह हजार का अंशदान नहीं मिल पाया है। कुछ महिलाओं ने भुगतान के एवज में पचास फीसद तक कमीशन मांगे जाने का भी आरोप लगाया। हैंडपंप और नाली सफाई के नाम पर रुपये के घपलेबाजी की भी बात कही गई। इसको लेकर एडीओ, प्रधान, सेक्रेट्री से ग्रामीणों की तीखी नोंकझोंक भी हुई। मामले को उग्र रूप धारण करता देख जिम्मेदार वहां से खुद को बचाकर निकल लिए। शौचालय निर्माण के नाम पर कमीशनबाजी तथा शौचालय निर्माण के बाद भी धन का भुगतान न किए जाने को लेकर जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें