चोपन। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को देसी शराब में पानी मिलाकर उसकी दोबारा पैंकिंग कर बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध देसी शराब, प्लास्टिक की बोतल, ढक्कन व अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।
चोपन-सिंदुरिया मार्ग पर रेणुका नदी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने झारखंड के लोहरदग्गा निवासी अंकित कुमार साहू को पकड़ा। वह चोपन में किराए के मकान में रहता था। उसके कब्जे से एक हरे रंग की बोरी में छह लीटर अवैध देसी शराब, 107 खाली सीसी, 93 ढक्कन, बाइक आदि बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि सीरिंज की मदद से शराब निकालकर वह पानी मिलाता था। बाद में निकाली गई शराब को दूसरे बोतल में भरकर बेचता था।