चोपन। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को तमंचा व कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पहले से कई मामलाें में नामजद आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
चोपन पुलिस रेलवे क्राॅसिंग चोपन के पास संदिग्धों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका। तलाशी में उसके पास से देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान शक्तिनगर बस स्टैंड के काली मंदिर निवासी पप्पू पटेल के रूप में हुई। एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पर पिपरी थाने में गैंगस्टर और शक्तिनगर थाने में चोरी, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।