मौके से पुलिस ने बिहार के नवादा जिले के निवासी राम आशीष कुमार और गुरमुरा निवासी मनीष कुमार पनिका को गिरफ्तार किया। उनका साथी गुरमुरा निवासी सोनू जायसवाल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस टीम ने कुल 120 लीटर डीजल, 20 लीटर पेट्रोल, 200 लीटर क्षमता के पांच ड्रम, 50 लीटर के दो ड्रम, 20 लीटर के दो जर्केन, एक मोटर पंप और दो लोहे के कूप बरामद किया। टैंकर को भी कब्जे में ले लिया गया।
उधर, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना अनपरा क्षेत्र के बैरपान में दबिश देकर दो ड्रम और दो जर्केन से कुल 230 लीटर अवैध डीजल बरामद किया। मौके से बैरपान निवासी अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी जगत यादव फरार हो गया। तीन खाली गैलन और एक प्लास्टिक पाइप भी बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एक साथ दो स्थानों पर दबिश के जरिए डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जो भी इस अवैध कारोबार में शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कठोर और उदाहरण बनने वाली कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। -हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी।