उसकी पहचान नौडिहा निवासी कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह (23) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, 450 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन मिले। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ ओबरा अमित कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि उसका गिरोह महिला वेष में वाहनों को रुकवाकर सुनसान स्थान पर ले जाता था और फिर असलहे के बल पर लूटपाट करता था। कई बार पीड़ित लोक-लज्जा के कारण पुलिस में शिकायत नहीं करते थे।
आरोपी के अनुसार, घटनास्थल से फरार साथी सोनू उसका मौसा है, जिसकी तलाश जारी है। सीओ ने बताया कि कृष्णा पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, एनडीपीएस सहित कई गंभीर धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार सोनू पर भी चोरी, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इसके लिए क्षेत्र में गश्त और तेज की गई है।