फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को जिले में 77 केंद्रों पर दोनों पालियों में यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 9432 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। लेकिन 8710 उपस्थित हो सकें। किन्हीकारणवश 722 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान में 8847 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 8144 ने ही परीक्षा दी। 703 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट के उर्दू में 21 परीक्षार्थी को शामिल होना था, लेकिन 17 ने ही परीक्षा दी और चार अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र एवं बही खाता में 564 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 549 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए और 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात रही। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर तैनात कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया। वहीं कंट्रोल रूम से तीसरी नजर से केंद्रों की निगरानी की जा रही थी। डीआईओएस रवि शंकर ने कहा कि कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें