सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत कस्बे में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई। मृतक की शिनाख्त रामरूप (32) के रूप में हुई।
सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे सुकृत में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा एक अज्ञात वाहन युवक को धक्का मारते हुए निकल गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। पुलिस चौकी सुकृत के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी गांव निवासी रामरूप (32) के रूप में हुई है। मृतक के घरवालों ने बताया कि रामरूप चालक था। शव का पीएम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।