स्थानीय थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इस दौरान बिजली का खंभा और वाहन दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।
वाहन डिबुलगंज से काशीमोड़ की ओर जा रही थी। एचएससीएल काॅलोनी के पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इस दौरान डिबुलगंज क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया। बिजली विभाग के लोगों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बोलेरो वाहन के मालिक को बुलाया तो वाहन स्वामी ने क्षतिग्रस्त पोल को बनवाने की बात कही। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर लगकर देर शाम तक बिजली बहाल कराई।