फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचला, दोनों की मौत

विज्ञापन
केकराही के समीप सड़क हादसे में मृतक सगे भाई प्रकाश और चंदन मेहता। (फाइल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
केकराही। मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव में रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों करकी माइनर की ओर जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया गांव निवासी भरदुल मेहता का बेटा प्रकाश (18) अपने छोटे भाई चंदन (16) के साथ मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर करकी माइनर की तरफ जा रहा था। केकराही स्थित बैंक के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को सीएचसी केकराही पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। उधर, सूचना मिलते ही मृतकों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों भाई राबर्ट्सगंज से अपने घर वापस जा रहे थे। उधर, घटनास्थल से कुछ दूरी पर चालक ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाल सुभाष राय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें