सिंगरौली में बस पलटने के बाद बचाव में जुटे ग्रामीण
- फोटो : SONBHADRA
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बुधवार को बेकाबू बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्री घायल हुए। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को रेफर कर दिया गया है।
सीधी से सिंगरौली आ रही बस जियावन थाना क्षेत्र के सेमरा नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को देवसर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र शाह निवासी बरही जिला मधुबनी बिहार, शंकर शाह निवासी बहेरा जिला दरभंगा बिहार की गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में देवसर से रेफर किया गया है। वहीं यज्ञसेन साहू निवासी रेही जियावन व बुधनी कोल निवासी अकौरी जियावन को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का उपचार देवसर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।