फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: बभनी में करंट लगने से दो युवक झुलसे, एक की मौत एक घायल, गांव में मातम

Fri, 11 Oct 2024 04:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में भंडारे का टेंट लगाते समय करंट लगने से एकयुवक की मौत हो गई और दूसरा झुलस गया । घायल का अस्पताल में ईलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बभनी थाना क्षेत्र के चकचपकी हनुमान मंदिर पर भंडारा के लिए शुक्रवार को टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलसा है। उसे बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन



चकचपकी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नवरात्र की नवमी पर भंडारा का आयोजन होता है। शुक्रवार को इसके लिए टेंट लगाया जा रहा था। इस दौरान टेंट का पाइप पास से गुजरे तार को छू गया, जिससे उसमें करंट उतर गया।

करंट की चपेट में आने से चकचपकी निवासी अभिषेक और चपकी महुअरिया निवासी बृजेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन दोनों को बभनी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे युवक बृजेश का उपचार चल रहा है। उधर, मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार शुरू हो गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें