फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रिहंद जलाशय में नहाने और रील बनाने गए दो किशोर लापता, डूबने की आशंका

विज्ञापन
शक्तिनगर में डूबने वाली खबर में फोटो- अंकित दास और पीयूष सिंह
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। रिहंद जलाशय के कोटा स्थित बोट पॉइंट के पास मंगलवार की दोपहर नहाने और रील बनाने गए दो किशोर लापता हो गए। उनके कपड़े व अन्य सामान किनारे पर मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की रिहंद डैम में तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक चली रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

कोटा के पास रिहंद जलाशय के छोर पर कोटा बस्ती निवासी अंकित दास (17) और पीयूष सिंह (17) मंगलवार को बोट पॉइंट के पास नहाने और रील बनाने के लिए पहुंचे थे। शाम तक घर नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्हाेंने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करा दी। घटनास्थल के आसपास दोनों किशोरों के कपड़े और अन्य सामान पाए गए। एक किशोर के कपड़े बोट पॉइंट के आखिरी छोर पर, जबकि दूसरे का कपड़े एक झोले में कुछ दूरी पर पड़ा पाया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के मुताबिक मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम और एनडीआरएफ को दे दी गई है। फिलहाल गोताखोरों की मदद से छानबीन की जा रही है। एक किशोर का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से काफी दूर जंगल क्षेत्र में मिला है। आशंका है दोनों नहाने और रील बना रहे होंगे। इसी दौरान घटना हुई होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा लेकिन किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

शक्तिनगर में डूबने वाली खबर में फोटो- अंकित दास और पीयूष सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें