फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुंदरकांड का पाठ कर की संकटों से मुक्ति की कामना

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज संकट मोचन हनुमान मंदिर में सजी भव्य प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर मंदिरों में हनुमान भक्तों की भीड़ रही। दर्शन-पूजन के साथ भक्ताें ने बजरंग बली की आरती उतारी। चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर संकटों से मुक्ति दिलाने की कामना की। जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर सोन कप आयोजन समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना, पूजन-अर्चन और आरती के साथ हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बाद पं. कृपाशंकर पांडेय के आचार्यत्व में अश्वनी पांडेय, राहुल पांडेय, सनी पांडेय और श्रवण पांडेय ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। पाठ के दौरान हनुमान जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। सुंदरकांड पाठ के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंबुज सिंह, संतोष सिंह, संदीप सिंह चंदेल, राजन गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विराट पाठक, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, अभिषेक चौबे, रोहित सिंह, दीपक कनौजिया आदि मौजूद रहे।
सीएमओ कार्यालय स्थित श्रीराम जानकी संकटमोचन हनुमान मंदिर में पुजारी राजकुमार पांडेय की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। बजरंग बली का भव्य श्रृंगार किया गया।
इसके बाद आरती-पूजन हुआ। संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कर भक्तों ने संकट, बाधाओं से मुक्ति की कामना की।

रॉबर्ट्सगंज संकट मोचन हनुमान मंदिर में सजी भव्य प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें