डाला। चोपन ब्लॉक के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी टोला में शुक्रवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने शुक्रवार को उत्सव भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन (शिलान्यास) किया। ग्राम पंचायत निधि योजना से करीब 1.41 करोड़ रुपये की लागत से यहां उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। बीडीओ चोपन अजीत यादव ने बताया कि यह उत्सव भवन दो मंजिला बनेगा। भवन निर्माण चार बिस्वा में होगा। शेष 18 बिस्वा भूमि में पार्किंग, स्टेज आदि के लिए बाउंड्रीवाल रहेगा।
इससे पहले इस दौरान चोपन ब्लाॅक प्रमुख लीला सिंह गोंड, ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, ग्राम प्रधान रेखा यादव ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि उत्सव भवन के बनने से आसपास क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों समेत विभिन्न प्रकार के जन्मदिन या किसी अन्य प्रकार का छोटा-बड़ा उत्सव भी मनाया जा सकेगा। शिलान्यास के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव स्मिता यादव, ग्राम रोजगार सेवक दिलीप साहनी, सभासद अमित गुप्ता, रीना चंद्रवंशी, हंसराज, जगबंधन, टाटा चौधरी, जेई देवेश सिंह आदि मौजूद रहे।