फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहर की फसल काटने को दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चैनपुर गांव में शनिवार की शाम अरहर काटने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को सोनेलाल, संतोष कुमार आदि अरहर की फसल काट रहे थे। इसी बीच विंध्याचल, राजवंती देवी, अनिता देवी और संजय गुप्ता वहां पहुंच कर फसल काटने से रोकने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडा चलने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में रजवंती देवी (55), अनिता देवी (28), संजय कुमार गुप्ता (20) को चोटें आईं हैं। घायलों में रजवंती और अनीता को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर सोनेलाल, संतोष कुमार, मनोज कुमार और सोमारू गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें