फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड के दो और शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
कोन थाना में लूट कांड के आरोपी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
झारखंड के कपड़ा व्यापारी के मुनीम से लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के साठ हजार रुपये, तमंचा और बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़ा पूर्व कोन-विंढमगंज की सीमा के पास से बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के मुनीम से ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में 18 अप्रैल को पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर लूटकांड में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू निवासी ग्राम जाटा थाना गढ़वा झारखंड और विकलेश चौधरी उर्फ विक्की निवासी भिखही थाना डंडा जिला गढ़वा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि तलाशी के दौरान जितेंद्र कुशवाहा के पास से लूट का 35 हजार नकद, देसी तमंचा और विकलेश चौधरी के पास से 25 हजार नकद बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि लूट का एक लाख 95 हजार खर्च हो गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, चौकी इंचार्ज चांचीकला अशोक यादव, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह, त्रिभुवन सिंह, संतोष यादव, स्वाट टीम प्रभारी शशिभूषण यादव, एसओजी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें