फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा फॉल के जंगल में पांच दिन पहले अनुसूचित जाति की विवाहिता महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार देर शाम दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब तक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरार एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म पीड़िता महिला के रिश्ते में मौसेरे भाई ने तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को वह अपनी 21 वर्षीया मौसेरी बहन के साथ मुक्खा फॉल घूमने गया था। लौटते वक्त पांच युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके हाथ पैर बांधकर बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में मनीष पंडित, राजू, राहुल उर्फ मुन्नू, विशाल यादव, रामरक्षा यादव उर्फ गिल्लू यादव के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि आरोपी राजू और राहुल उर्फ मुन्नू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। शुक्रवार देर शाम एसआई जयप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुक्खा गेट के पास विशाल यादव, रामरक्षा यादव उर्फ गिल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मनीष पंडित की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें