चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रही 21वीं चौधरी गोविंद सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां लीग मैच पंजाब ने जीत लिया। ओबरा को 61 रनों से हराकर पंजाब की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के अमित पांडेय व पंकज रहे। नाइन स्टार ओबरा के कैप्टन ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ओबरा की टीम 17.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई। मैच को पंजाब ने 61 रनों से जीत लिया। अंपायर मुकेश श्रीवास्तव व नौशाद खान रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने की। स्कोरिंग नीलेश विश्वकर्मा व शाहरुख खान ने किया। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिज्म चैंपियन सीमेंट के सौजन्य से शिवम उज्ज्वल को दिया गया। रॉबर्ट्सगंज के पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा नेता माला चौबे, आयोजक विकास क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राज कुमार केशंरी मैनेजर सुनील श्रीवास्तव क्लब के संस्थापक सुरेश सिंह, महामंत्री इरसान खान, वकार बाबू, मुन्ना हाशमी, गोलू केसरी, फैजल खान, सत्यप्रकाश केसरी, आसिफ खान, शमशेर खान, अजीत, अफरोज आदि रहे।